फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 थानों में 68 स्थानों पर स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, 10 स्थानों में होगा विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 14 थाना क्षेत्रों में 68 स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। उनका आठ स्थानों पर विसर्जन किया जाएगा। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शहर कोतवाल क्षेत्र में 16, कटरा में सात, विंध्याचल में 11, देहात कोतवाली क्षेत्र में पांच, कछवां में सात, पड़री में दो, चील्ह में छह, चुनार में चार, अदलहाट में एक, लालगंज में चार, जिगना में दो, संतनगर, ड्रमंडगंज और राजगढ़ में एक-एक प्रतिमा स्थापित की गई है। हर थाना क्षेत्र में दो निरीक्षक, चार कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। 10 स्थानों पर विसर्जन होगा। इसमें खड़ंजा फॉल, सत सागर का पोखरा बघरा तिवारी, रानी तालाब विजयपुर, मोहनपुर पहाड़ी तालाब पड़री, सिंचाई विभाग नहर, खानपुर पोखरा, भूतनाथ पोखरा,बेदौली कला, बलुअ दह पोखरा, इब्राहिमपुर सिकिया और नदिहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें