फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार का रायबरेली और अमेठी से रहा है विशेष लगाव: प्रमोद तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का विशेष लगाव रहा है। उस स्थान से चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर मंथन जारी है। हम उत्तर प्रदेश में उतनी सीट अवश्य जीतेंगे, जितनी सरकार बनाने के लिए आवश्यक हो।
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद विशिष्ट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी तथा पंजाब में आप का अकेले चुनाव लड़ना राजनीतिक समीकरण का हिस्सा है। दोनों पार्टियां गठबंधन का हिस्सा हैं और सब मिलकर सरकार बनाएंगे। प्रमोद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की बात न करें। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया और मोदी चीन से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के सैकड़ों किलोमीटर में सेना गश्त नहीं लगा पा रही है। कांग्रेस को मुसलमानों का पक्षधर बताने वालों का इतिहास रहा है। कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिंध तथा बंगाल के मंत्रिमंडल में शामिल थे। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के बारे में कहा कि वे जिन्ना की मजार पर फूल चढ़ाने गए और वहां उन्होंने जिन्ना को सबसे बड़ा सेक्युलर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें