फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए 13 से लगेगा नि:शुल्क टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बच्चों का निमोनियां जैसे घातक बीमारी से बचाने के लिए जिले में 13 अगस्त से न्यूमोकोकल कंजूगेट वैक्सीन व विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। सभी सीएचसी-पीएचसी और अस्पताल में यह टीका नि:शुक्ल लगेगा। कार्यशाला में यह जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने कहाकि टीकाकरण जनपद की प्राथमिकता है। उद्देश्य है कि जिले का प्रत्येक बच्चा प्रतिरक्षित और स्वस्थ हो। संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 13 अगस्त से टीकाकरण शुरु किया जा रहा है। बताया कि न्यूमोकोकल कंजूगेट वैक्सीन के साथ विटामिन ए संपूरण खुराक की भी शुरुआत की जा रही है। विटामिन ए की खुराक प्रत्येक ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस बुधवार और शनिवार को नौ माह से तीन वर्ष के बच्चों को दिया जाएगा। बतया कि न्यूमोकोकल कंजूगेट वैक्सीन का टीका एक बच्चे को तीन बार लगा है। सबसे पहले जब वह छह सप्ताह का रहेगा तब, दूसरा 14 सप्ताह और तीसरा नौ माह का होगा तब लगेगा। जो बच्चे अभी नौ माह के है उनको यह टीका नहीं लगेगा। बताया कि यह महंगा टीका है। जो अब तक केवल प्राइवेट तौर पर उपलब्ध था। इसकी एक खुराक दो से चार हजार रुपये थी। वैक्सीन प्रत्येक सरकारी अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। यूनिसेफ के प्रतिनिधि गनेश पांडेय ने बताया कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। टीका करण बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाता है। सही समय पर टीका लगा दिया जाए तो बच्चों के मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। बताया कि 2010 में भारत में पांच वर्ष के आयु के बच्चों में होने वाले सभी गंभीर निमोनिया के मामले 16 प्रतिशत और निमोनियां से मृत्यु 30 प्रतिशत थी। बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्प्ताल में माताएं या परिवार के सदस्य मास्क लगाकर टीका लगवाने आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें