फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के बाद 95 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए वीडियोकालिंग पर बात कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देेकर 95 हजार रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक परिक्षेत्रीय साइबर सेल थाने में शिकायत करने पहुंचा तो वहां से युवक को चील्ह थाना भेज दिया गया। चील्ह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को कुछ दिन पहले मैसेंजर पर एक लड़की का मैसेज आया। इसके बाद वहां से व्हाट्सएप नंबर मांगा गया। व्हाट्सएप नंबर लेने के बाद उसने वीडियो काल की। वीडियो काल कर उसने अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद युवक को मैसेज कर वीडियो वायरल करने की धमकी देेने लगी। वीडियो वायरल होने की धमकी से डरकर युुवक ने बताए गए खाते में 95 हजार रुपये भेज दिया। अब उससे और पैसे की मांग की जा रही है। इससे परेशान होकर युवक ने शहर कोतवाली परिसर स्थित परिक्षेत्रीय साइबर थाने में जाकर शिकायत की तो उसे बताया गया कि यहां पांच लाख से अधिक के मामलों की जांच की जाती है। उसे चील्ह थाना भेज दिया गया। परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि एक युवक शिकायत लेकर आया था। उसे चील्ह थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें