फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारात में डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट, चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के राजगढ़ गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती व घराती पक्ष के युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। आक्रोशित लोग राजगढ़ बाजार स्थित एक फर्नीचर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। जिससे दुकानदार को लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है। दुकानदार की सूचना पर पुलिस पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी एक व्यक्ति की नतिनी की शादी के लिए शुक्रवार की रात मिर्जापुर से बारात आई थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ युवक बारात में घुसकर नाचने लगे। बरातियों द्वारा मना किए जाने पर घराती पक्ष के युवक विवाद करने लगे। देखते ही देखते बराती व घराती पक्ष के युवकों में मारपीट होने लगी। जिसमें दो युवक बरात और दो युवक घराती पक्ष से घायल हो गए। मारपीट होने से बरात में भगदड़ मच गई। घराती पक्ष के युवक भागकर एक फर्नीचर की दुकान में छिप गए। उनको खोजते हुए कुछ युवक फर्नीचर की दुकान में घुसकर और तोड़फोड़ करने लगे। फर्नीचर की दुकान संचालक पिंटू सोनकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही विवाद कर रहे घराती व बाराती पक्ष के युवक मौके से फरार हो गए। फर्नीचर के दुकानदार ने बताया कि तोड़फोड़ में लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है। मारपीट में घायल युवक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के बाद अपने घर चले गए। सुलह-समझौता के बाद विवाह संपन्न कराया गया। राजगढ़ थाने के उपनीरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि बारात में डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें