फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा स्नान करते समय डूबी चार बहनें, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के दुगोली गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम गंगा किनारे चार बहनें टहल रही थीं। टहलते समय अचानक चारो चचेरी बहने गंगा में स्नान करने लगीं। स्नान करते वक्त चारो डूबने लगीं। उनको डूबते देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन को बचा लिया। एक बहन गंगा में डूब गई। कुछ देर बाद उसे भी बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दुगोली गांव निवासी जयप्रकाश और मनोज भाई हैं। जयप्रकाश की पुत्री कन्नो देवी (12) व कोमल (9) और मनोज की पुत्री आकांक्षा (12) व अंशिका (10) बृहस्पतिवार को देर शाम को गंगा किनारे रेती पर टहल रही थीं। टहलते समय चारो बहने गंगा में स्नान करने चली गईं। स्नान करते समय चारो बहनें डूबने लगीं। उनको डूबते देख मनोज उनको बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने कोमल, आकांक्षा और अंशिका को बाहर निकाल लिया। कन्नो को नहीं बचा सके। कन्नो गहरे जल में जाने से डूब गई। तब तक शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कन्नो को भी बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बचाई गई तीनों लड़कियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें