फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जर्जर विद्यालयों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार जर्जर प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि 24 चरणों में प्राथमिक विद्यालय भक्तवा में हुई नीलामी प्रक्रिया में प्रमोद सिंह, जमालुद्दीन, भोला, अशोक सिंह, रमाशंकर, बालेश्वर, ओम प्रकाश, ताज मोहम्मद, माधव लाल और राजेश कुमार द्विवेदी शामिल रहे। इसमें 77 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगाने वाले बलिस्टर को जर्जर विद्यालय का कार्य दिया गया। सामग्री ले जाने से पहले 10 प्रतिशत जमा राशि प्रधानाध्यापक के पास जमा कराई गई। बताया कि 13 मार्च तक संपूर्ण पैसा जमा करने के बाद ही विद्यालय की सामग्री उठाने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें