मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक उप निरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। निलंबित करने के साथ विभागीय जांच का आदेश दिया।
देहात कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक लल्लू राम पाल द्वारा दिये गये कार्य को समय से पूर्ण न करने, और मामले की जांच के लिए भेजे जाने पर समय से वहां पर उपस्थित न होने आदि की शिकायत पर पुुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह, पुलिस चौकी नटवां मुख्य आरक्षी चंदन सिंह व आरक्षी अजय मौर्या के खिलाफ भी शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिली। कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने इन तीन लोगों को भी निलंबित कर दिया तथा विभागीय जांच का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी नागरिक पुलिस को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता व लापरवाही बरतने से संबंधित गंभीर आरोपों के संज्ञान में आने पर निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।