फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक बाइक पर सवार चार लोग गड्ढे में गिरे, सभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के कुनबियामार जंगल में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे घोरावल से मिर्जापुर जा रहे एक बाइक पर सवार चार लोग ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान भेजा गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया निवासी 18 वर्षीय विक्की बाइक पर ओमप्रकाश (12), हरिकेश (15) तथा आशीष (14) को लेकर बुधवार को घाेरावल बाजार रिश्तेदार के घर गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह घर लौटते समय कुनबियामार जंगल में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित गड्ढे में गिरने से सभी घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें