फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र सिलहटा गांव में फूड प्वाइजनिंग के चलते शुक्रवार की सुबह एक परिवार के चार लोग बीमार हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के सिलहटा गांव निवासी सियाराम (50), मालती देवी (28), अंजली (25) और दुर्गा (15) रात में भोजन कर सो गए। शुक्रवार को करीब तीन बजे भोर में सियाराम के साथ सभी परिजनों को उल्टी-दस्त होने लगी। हालत खराब होने पर एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक संतलाल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से बीमार चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें