फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बालिका समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मेढरा गांव के पास रविवार की सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार तीन किशोर व एक बालिका घायल हो गए। धौराहरा निवासी तीनों युवक साइकिल से चेतगंज बाजार आए हुए थे। कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इसमें 14 वर्षीय सूरज पुत्र शंकर, 15 वर्षीय गुलशन पुत्र कुल्लू, 16 वर्षीय विमल पुत्र सुरेश कार के चपेट में आ गए। साइकिल में टक्कर मारने के बाद कार पटरी पर खड़ी सात वर्षीय सोनम पुत्री अमर बहादुर निवासी मेढरा को भी धक्का मारते हुए भाग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चेतगंज चौकी इंचार्ज अशोक सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक किशोर और बालिका की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें