फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भ्रूण प्रत्यारोपण से चार देशी गायों ने किया साहीवाल का गर्भधारण

विज्ञापन
द​क्षिणी परिसर में ​पशु विज्ञान संकाय में  साहीवाल गाय । स्रोत- द​क्षिणी परिसर
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वदेशी गौ-वंश के संरक्षण के लिए चल रहे परियोजना आधुनिक तकनीकों व सरोगेसी के माध्यम से उत्कृष्ट स्वदेशी गाय नस्लों का संरक्षण के अंतर्गत दक्षिणी परिसर स्थित पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान संकाय कृषि विज्ञान संस्थान ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। चार देशी गायों में साहीवाल का गर्भधारण कराया गया। प्रसव के बाद होने वाली गाय साहीवाल गाय की तरह अधिक दूध देगी। प्रधान अन्वेषक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत चार देशी गायों में उच्च आनुवंशिक क्षमता वाली साहीवाल गायों के भ्रूण का मल्टीपल ओव्यूलेशन एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक द्वारा सफल गर्भधारण कराया। गर्भवती गायों का प्रसव मई और जून 2026 में होगा। इस प्रक्रिया में सेक्स-सॉर्टेड सीमेन का उपयोग किया गया है। जिससे लगभग 95 प्रतिशत संभावना है कि उच्च गुणवत्ता वाली साहीवाल नस्ल की मादा बछिया प्राप्त होगी। यह उपलब्धि डेयरी फार्म को अधिक वैज्ञानिक रूप से उन्नत करने में सक्षम बनाएगी। यदि यह तकनीक विंध्य क्षेत्र के किसानों की गायों में अपनाई जाए तो यह डेयरी प्रबंधन को बढ़ावा देगी। ग्रामीण परिवारों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप राष्ट्रीय खाद्य व पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करेगी। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने कहाकि परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मनीष कुमार के साथ सह अन्वेषक डॉ. कौस्तुभ किशोर सराफ और डॉ. अजीत सिंह एआरटी कार्यक्रम को और अधिक उन्नत प्रजनन तकनीकों के साथ सुदृढ़ करने व ग्रामीण किसानों तक पहुंच बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत कर रही है। जिससे भविष्य में हमारी मूल्यवान स्वदेशी नस्लों का संरक्षण व किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें