फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामूहिक विवाह में चार जोड़े एक दूजे के हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तैलिक साहू समाज के तत्वाधान में रविवार को इमरती रोड स्थित एक पैलेस में होली मिलन व सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चार जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस दौरान सुर संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान सरिता का रामबली साहू, बच्चे लाल का रेखा गुप्ता, शुुभम साहू का नीतू गुप्ता व रवि गुप्ता का सुधा के साथ विवाह हुआ। घंटाघर स्थित साहू धर्मशाला से डीजे और रथ के साथ बरात निकली। बरात नगर में विभिन्न मार्गों से होते हुए इमरती रोड स्थित पैलेस पहुंची। जहां धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद नवदंपती को आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते दौर में जब व्यक्ति के पास अपने लिए फुर्सत नहीं है तो ऐसेमें सामूहिक विवाह का आयोजन समाज के लिए एक नया संदेश है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए ।
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने का फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम में डाॅ. रामहर्ष गुप्ता, चन्द्रलोचन गुप्ता, राजेश कुमार साहू, रामा शंकर साहू, आशीष साहू, संतोष साहू, आकाश साहू, छेदीलाल गुप्ता, शुभम साहू, रविशंकर साहू, उदय चंद गुप्ता, सतीश गांधी, गुंजन गुप्ता, शशि गुप्ता, छेड़ी लाल साहू , अवधेश साहू , लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, जय लक्ष्मी गुप्ता, राधा गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन उदय चंद गुप्ता व रमाशंकर साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें