यातायात विभाग की ओर से मोडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चार वाहनों का चालान किया। सड़क सुरक्षा के अभियान के तहत अपर पुलिस महानिदेशक यातायात आदेश पर रविवार को मोटर वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। रविवार को भरूहना चौराहा, रोडवेज तिराहा, शुक्लहा तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा पर दो पहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाकर चार वाहनो का चालान मोडिफाइड साइलेंसर में किया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण टीम सोनभद्र व प्रभारी यातायात विपिन कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शान्तनू सिंह उपस्थित रहे ।