मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में किया।अदलहाट थाना क्षेत्र में कई चोरियों हुई। क्षेत्र के जोगवा गांव निवासी सुनील कुमार ने 28 मार्च को थाने में तहरीर देकर पंचायत भवन जोगवा के प्रधान कक्ष में चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।पुलिया ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया। 11 अप्रैल को बैकुंठपुर निवासी दीप नरायन ने तहरीर देकर गोडाउन में घुसकर चोरी किए जाने की तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। शुक्रवार को उप निरीक्षक राकेश राय ने टीम के साथ नरायनपुर से चार लोगों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नरायनपुर निवासी अमित उर्फ मिट्ठू विश्वकर्मा, गिरधारी साहनी, रजत विश्वकर्मा, गोविंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 50 हजार नकद, एक लैपटॉप, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल ने बताया कि ये चारों योजना बनाकर आसपास के क्षेत्रों में मौका पाकर चोरी करते है। ग्राहकों की तलाश कर चोरी का सामान बेच देते है। प्राप्त धन को आपस में बांट लेते है।