फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और जेवरात के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को बरियाघाट के पास से चोरी की बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवराज और तमंचे बरामद किए। और उनका चालान कर दिया। बीते दिनों शहर कोतवाली में चेन छीनैती और बाइक चोरी की घटना हुई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। शहर कोतवाली पुलिस बुधवार की रात को भ्रमण कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरियाघाट के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो सोने की चेन, दो तमंचा और एक चोरी की बाइक बरामद किया। इसमें चेन छिनैती का मामला वाराणसी के राजातालाब का है। गिरफ्तार आरोपियों में सिराजुद्दीन उर्फ राजू निवासी चंगवार थाना मिर्जामुराद, सलमान निवासी इस्लामपुर थाना मिर्जामुराद, रोहित गुप्ता उर्फ गोलू निवासी बेनीपुर चंगवार थाना मिर्जामुराद वाराणसी, बसन्त लाल पटेल उर्फ बाहा निवासी बेनीपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी को जेल भेज दिया गया। कोतवाल अरुण कुमार दुबे ने बताया कि चारों शातिर किस्म के अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें