फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी के सात मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुबह गांधी घाट के पास से चोरी के मोबाइल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की सात मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली बृजेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोबाइल के साथ कुछ लोग गांधी घाट के पास खड़े हैं। मोबाइल बेचने के बारे में बात कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाल बृजेश सिंह और निरीक्षक डीपी यादव ने पुलिस फोर्स के साथ गांधी घाट पर पहुंच कर घेराबंदी की। घेराबंदी कर पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी घुरहूपुर टांड, चंदन बिंद निवासी इटावा, सिरसी बघेल निवासी राजू बिंद और सुदामा बिंद को गिरफ्तार किया। चारों के पास से पुलिस ने सात एंड्रायड फोन बरामद किया। जिसकी कीमत एक लाख से अधिक है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी के सात मोबाइल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल चोरी के दो मामले देहात कोतवाली में दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें