फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिग्नल तार चोरी करने के आरोप में दो रेलकर्मी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने रविवार को दो रेल कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिग्नल विभाग मिर्जापुर की तरफ से लगातार सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ और लगभग 55 मीटर केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मामले की छानबीन में लगे थे। छानबीन के दौरान टीम ने ओझला पुल के पास से रेल कर्मी सिग्नल विभाग प्रयागराज में हेल्पर विक्रम कुमार जोशी, निवासी गांव उदपुर पोस्ट हरिपुर जिला जौनपुर, हेल्पर कार्य विभाग मिर्जापुर अजय कुमार, निवासी गांव बरहा कला, थाना मांडा, जिला प्रयागराज और सुनील कुमार निवासी गांव नरोइया, थाना जिगना को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 34 मीटर चोरी की केबल, पिट्ठू बैग में चोरी करने में काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए रेल कर्मचारियों की निशानदेही पर जंगी रोड धर्म कांटा के पास कबाड़ी सीताराम की दुकान से लगभग 20 मीटर चोरी की सिग्नल केबल बरामद की गई। कबाड़ी सीताराम ने पूछताछ में बताया कि दो लोगों ने अपनेको रेल कर्मचारी बताकर उसे तार बेची थी। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद रेल कर्मचारी होने के कारण रेल लाइन पर काम के दौरान दी जाने वाली विशेष जैकेट पहन कर और गले में आई कार्ड लटका कर तारों को चोरी करते थे। फिर विशेष प्रकार से तारों को जोड़ते थे, ताकि सिग्नल फेल न हो और चोरी का तुरंत पता न चले। तारों को विशेष प्रकार से जोड़ने का काम सिग्नल विभाग के हेल्पर द्वारा किया जाता था। जो सिग्नल की कार्यप्रणाली को जानता था। उन्होंने बताया कि आरोपी हेल्पर अजय रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। चोरी की इस घटना से रेलवे को अभी 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में छानबीन की जा रही है। तीनों आरोपियों तथा कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें