फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशु तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, 34 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। जंगल के रास्ते पशुओं को वध के लिए लेकर जा रहे चार लोगों को पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया। पकड़े गए लोगों के पास से 34 मवेशी भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि कुछ लोग खोराडीह गांव के लतरिहवा जंगल के रास्ते मुंह बांधकर मारते पीटते पैदल 34 गोवंश को वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। पशुओं को लेकर जा रहे चार लोगों को मंगलवार की शाम पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद शुद्दू निवासी बजवा बजाहुर थाना अहरौरा, संजय कुमार निवासी जौगढ़ थाना चुनार, हरिशंकर निवासी सक्तेशगढ़ रेक्सहवा पहड़ी चुनार, उमाशंकर निवासी खटखरीया को पशु तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया गया। बरामद गोवंश को गोवंश आश्रय स्थल गोल्हनपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें