जिला पंचायत सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उपस्थित लोगों को संबो
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जयंती के तहत सुशासन सप्ताह के अंतिम दिन जिला पंचायत सभागार में उनका स्मरण किया गया और इस दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि अटल जी विशाल ह्रदय के धनी थे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार नेअटल जी के राजनीतिक जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न इंटर कालेज व डिग्री कालेजों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, डायरी, पेन आदि प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व अटल जी की रचित कविताओ को सुनाया। समापन जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम व संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जीडी बिनानी के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, महेंद्र सोनकर, जेपी पांडेय व सभासद अलंकार जायसवाल के अलावा अन्य उपस्थित रहे।