विजय मिश्र ने कहा कि सरकार उन पर लगातार मुकदमे लाद रही है। जिस पेट्रोल पंप से एके-47 बरामद हुआ है वो छह महीने से बंद पड़ा है। फंसाने के बारे में कहा कि जो सरकार मालिक है, वही उनको फंसा रही है। मुख्तार अंसारी से संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 1998 के बाद से उनसे कोई दुआ सलाम नहीं हुआ है। दावा किया कि राजा भैया का मुख्तार से संबंध है। इस कारण ही मुख्तार ने उनका एफसीआई गोदाम बनवाया था।
मिर्जापुर कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
विजय मिश्र ने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। आरोप लगाया कि एडीजी ने दो करोड़ और पूर्व एसपी भदोही ने एक करोड़ मांगा था। नहीं देने पर फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ईमानदार हैं। पूरे घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।