फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व नगर अध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।
विज्ञापन

वे अस्वस्थ चल रहे थे। उनको सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण पीजीआई ले जाने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान उनका निधन हो गया। उनका परिवार भी भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके बड़े पुत्र रामकुमार विश्वकर्मा भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। रामकुमार ने बताया कि बिंद्रा प्रसाद का अंतिम संस्कार दो जनवरी को होगा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह आदि जैसे राष्ट्रीय नेताओं के सानिध्य में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें