फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने सीएचसी को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने सोमवार को चिकित्सकों के साथ बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज को गोद लिया। सीएचसी गोद लेने के बाद बताया कि पार्टी की ओर से मिले दिशा निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्था की देखरेख होगी। इसमें साफ सफाई और मरीजों के उपचार दवा से संबंधित निगरानी के लिए लोगों के साथ विचार विमर्श समय पर लिया जाएगा। सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों को सबके सहमति से दूर किया जाएगा। कहा कि गोद लेने का मतलब देखभाल लालन-पालन होता है। जिसका व्यापक अर्थ होता है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से लेकर गांव तक चिकित्सकों की सेवा जारी है। बताया कि कोरोनावायरस के दौर में चिकित्सकों ने समाज में सेवा से महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। बैठक के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण किया। मौके पर ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, डा रिचा सिंह, डा पंकज, अवधेश दुबे, मुकेश सिंह, समीम अहमद, सुशील कांत, सीमा मिश्रा, ओमकार नाथ दुबे, अभिषेक त्रिपाठी, नसीम खान, भोला गुप्ता आदि स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें