फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संस्कृत संस्थान के पूर्व सहायक निदेशक डाॅ. त्रिवेणी प्रसाद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। नदौली पटेहरा निवासी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक 81 वर्षीय डाॅ. त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल का बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े छह बजे मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन

वे छह माह से अस्वस्थ चल रहे थे। गत 23 जुलाई को तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। डाॅ. त्रिवेणी प्रसाद ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत के विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। वे काशी के रामनगर दुर्ग स्थित विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बालेंदु मणि त्रिपाठी, विजय नारायण मिश्र, श्याम बहादुर सिंह, राजकुमार पांडेय, दयासागर गुप्ता, विमला शंकर त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें