मिर्जापुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिले की सभी पांचों विधानसभा इकाइयों की नई कमेटियों का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने सोमवार को नवगठित कमेटियों की सूची जारी की है।
इसमें छानबे विधानसभा इकाई का संतोष कुमार व राकेश पटेल को प्रभारी, मणि प्रसाद पटेल को अध्यक्ष, चंद्रश पांडेय को उपाध्यक्ष, लाल बहादुर मौर्य को महासचिव, भुनेश्वर बौद्ध को सचिव, राज बहादुर को खजांची, दीनानाथ को वीवीएफ का संयोजक तथा सीमा कोल को बामसेफ का संयोजक बनाया गया है। मझवां विधानसभा इकाई का रामचंद्र बिंद व अवधेश को प्रभारी, रामसागर राव को अध्यक्ष, संतोष कुमार मौर्य को उपाध्यक्ष, कल्लू पाल को महासचिव, प्रेमशंकर प्रजापति को सचिव, संदीप कुमार मिश्रा को खजांची, कलंदर भारती को वीवीएफ का संयोजक व सोनी सिंह को बामसेफ का संयोजक बनाया गया है। नगर विधानसभा इकाई का जगदीश सोनकर व मुक्तेश्वर कुशवाहा को प्रभारी, राजू कुमार भारती को अध्यक्ष, मिथिलेश पटेल को उपाध्यक्ष, सिकंदर सुदर्शन को महासचिव, विंध्यवासिनी को सचिव, ऋणि पांडेय को खजांची, ध्यानश्याम विश्वकर्मा को वीवीएफ का संयोजक व मंजू देवी को बामसेफ का संयोजक बनाया गया है। इसी तरह चुनार और मड़िहान विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गई है।