चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में इल्डर्स कमेटी ने शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान महामंत्री पद हेतु दाखिल एक उम्मीदवार के नामांकन पत्र को अवैध घोषित कर दिया है। अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर होने वाले चुनाव में कुल 25 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने महामंत्री पद के एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र अवैध घोषित कर दिया है। महामंत्री पद हेतु अजय कुमार पांडेय, दिनेश चन्द्र सिंह व अभय सिंह ने अपना नामांकन किया था। इल्डर्स कमेटी के सत्येन्द्र नाथ दिवेदी एडवोकेट ने बताया कि महामंत्री पद हेतु निर्धारित योग्यता 15 वर्ष या उससे अधिक वकालत के अनुभव का है लेकिन अजय कुमार पांडेय का वकालत का अनुभव 15 वर्ष से कम होने के कारण उनका नामांकन पत्र अवैध घोषित किया गया है।