फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो वर्षों से सोनवर्षा गोशाला से बेचे जा रहे थे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित गोशाला से पशु तस्करी मामले में शनिवार को लालगंज व संतनगर की पुलिस टीम प्रधान पुत्र समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पूछताछ में तस्कर अनिल प्रजापति ने बताया था कि लगभग दो वर्षों से सोनवर्षा स्थित गोशाला से गोवंशों को बेचा जा रहा था। मामले में सात आरोपी नामजद हैं। इसमें चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि तस्करी मामले में लालगंज व पटेहरा की संयुक्त पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने 27 जनवरी को दीपनगर- सिरसी मार्ग पर एक पिकअप में पांच पशुओं के साथ तस्कर अनिल प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया था। उसी रात लालगंज पुलिस ने भी एक पिकअप का पीछा किया था। तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी दिलीप कुमार राम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनवर्षा ग्राम प्रधान और अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल एक गाड़ी पर 20 हजार रुपये लेकर गोशाला से ही पशुओं को बेचता है। इसमें उसके साथ उसका एक बेटा व दो केयर टेकर भी शामिल हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सोनवर्षा पहुंची। प्रधान व एक केयर टेकर राजेश कोल को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें