फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैसा और जमीन के लिए पुत्र ने फोड़ा पिता की सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़रा कंगाल गांव में रविवार की रात जमीन व रुपये की मांग को लेकर पुत्र ने माता-पिता व बहन की पिटाई कर दी। पिता का सिर फट गया। उनको इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पड़रा कंगाल गांव निवासी 65 वर्षीय बसंत लाल ने बताया कि उनसे पांच पुत्र और छह पुत्रियां हैं। सभी पुत्रों और तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। सभी पुत्र अलग-अलग रहते हैं। बड़ा पुत्र शराब के नशे में पैसे और जमीन की मांग करता है। दो पुत्रियों की शादी करनी है। पैसा न देने पर पुत्र मारपीट करता है। रविवार को देर रात को पुत्र मां गुटली देवी (60) की पिटाई कर रहा था। रोकने गए तो उनकी भी पिटाई की। डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। बचाने के लिए पुत्री संगीता (18) आई तो उसकी भी पिटाई की। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें