मिर्जापुर। सहकारिता विभाग के बी-पैक्स कोटवा पांडेय में अन्न भंडारण योजना के तहत 1500 मीट्रिक टन का गोदाम बनकर तैयार हो गया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोदाम का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। नेफ्सकाम के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को गोदाम का निरीक्षण किया। जिला सहकारी बैंक सभापति डाॅ. जगदीश सिंह पटेल ने परिसर को गोदाम के अंदर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिपिन कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड शाश्वत, समिति अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, एडीसीओ सोनिया टंडनसहित जिला सहकारी बैंक के सीईओ एपी अग्रवाल मौजूद रहे।