मिर्जापुर। कोविड-19 के मरीज भले ही कम हुए हों पर देश के कई इलाकों में कोविड संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इसके बाद भी न तो लोग कोविड को लेकर सतर्क हैं, न ही प्रमुख स्थानों पर कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज ऐसा स्थान है, जहां पर चहलकदमी हर समय रहती है। इन स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग तो छोड़िए लोग बिना मास्क के यात्रा करते नजर आए। सैनिटाजर आदि नहीं दिखाई दिया। जबकि रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास सैनिटाइजर मशीन इसलिए लगाई गई है, ताकि यात्री आते-जाते समय हाथों को सैनिटाइज कर सकेें। विभाग की भी लापरवाही है मशीन में सैनिटाइजर ही भरा नहीं गया है। सैकड़ों लोगों में एक-दो यात्री ही मास्क लगाए नजर आए।