फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर फिर साथ रहने को राजी हुआ दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में शादी के चार माह बाद विवाद के चलते अलग रह रहे दंपती को मिशन शक्ति केंद्र ने समझाकर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने पर सहमति जताई। चार महीने पहले शादी के बाद दंपती के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मामला मड़िहान थाने के मिशन शक्ति केंद्र को सौंपा गया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और सुलह का प्रयास किया। समझाने के बाद दोनों ने आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने का फैसला किया। मिशन शक्ति केंद्र में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें