चुनार। राशनकार्ड धारकों को सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करते हुए अनाज लेने का निर्देश उपजिलाधिकारी ने दिया है। उन्होंने कोटेदार व नगर पालिका क्षेत्र में नियुक्त नोडल अधिकारियों से भी कहा है कि वह वितरण के दौरान दिये गये निर्देशों का उपभोक्ताओं से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री अन्न जन कल्याण योजना अंतर्गत माह जुलाई में द्वितीय चक्र का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कार्डधारक खाद्यान्न लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मुंह पर मास्क का प्रयोग तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर रखे गये साबुन पानी, हैंडवास, सैनिटाइजर से हाथ धुलने के बाद ही ई - पास मशीन पर अंगूठा लगाकर खाद्यान्न लें। उपजिलाधिकारी ने कहा कि नियमों का पालन कर ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।