फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडी दिखाकर उज्जवला रथ को किया रवाना

विज्ञापन
विंध्याचल में उज्जवला रथ को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए डीजीएम अविकार पाल एवं अन्य लोग। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्जवला रथ को बुधवार को अमरावती चौराहे पर आधुनिक गैस एजेंसी से मुख्य अतिथि डीजीएम प्रयागराज अविकार पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन योजना का प्रचार करने के साथ पात्र व्यक्तियों का गैस कनेक्शन से जोड़ने का कार्य करेगा। रथ के जरिए गांव में केंद्र सरकार की योजना का व्यापक रुप से प्रचार प्रसार कर प्रत्येक हर घर को धुआं मुक्त करने के लिए गैस कनेक्शन देने के अभियान को गति प्रदान करेगी। इस अभियान के दौरान पात्र परिवारों को चिन्हित कर रसोई गैस कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। उज्जवला योजना रथ छानबे ब्लाक के क्षेत्र सहित विंध्याचल के गांव गांव भ्रमण करेगा। इस दौरान आधुनिक इंडियन गैस आधुनिक इंडियन गैस सेल्स ऑफिसर अजय कुमार, एजेंसी वितरक मनोज मिश्र, अपूर्ण अग्रवाल, आवेश त्रिपाठी, अमन कुमार, धनंजय सिंह, प्रदीप गौड़, बबलू मिश्र, संजय शर्मा, अमरीश पांडेय, दीपू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें