लालगंज। कोरोना के दौर में सीएचओ ज्योति अब तक पांच हजार लोगों का टीकाकरण कर कर्तव्य की मिसाल पेश की हैं। जिसकी चर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण आए लोगों की जुबान पर छाई हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ ज्योति अपने कर्तव्य से एक अलग पहचान बना रखी हैं। वह सुबह होने पर समय से ड्यूटी पर पहुंच जाती हैं। पंजीकृत वैक्सीन टीकाकरण आए ग्रामीण और अन्य लोगों को बड़े तन्मयता के साथ सेवा में लगी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ज्योति टीकाकरण अभियान शुरू होने से लेकर अब तक लगातार टीकाकरण करने में लगी हुई हैं। हालांकि इस अभियान के दौरान वह केवल ड्यूटी को महत्व दे रही हैं और छुट्टी लेना उनको ठीक नहीं लग रहा है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में सेवा को सर्वोपरि स्थान देना कर्तव्य और आत्मविश्वास की बात है।