फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना पुलिस ने शनिवार की देर शाम को पाली गांव के पास से चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान, आभूषण, मोबाइल और तमंचा बरामद किया। मामले का खुलासा एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने रविवार को पुलिस लाइन में किया। इसमें एक चोर हवाईजहाज से घूमने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के बजटा गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी रामसुंदर पाल ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके आभूषण, दो मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने चोरी का खुलासा करने का निर्देश दिया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने शनिवार की देर शाम को पाली गांव के पास से चोरी करने वाले गैंग के करन वर्मा निवासी रसौली थाना जिगना, प्रिन्शू जैन निवासी रामपुर मेजा रोड प्रयागराज, राजू सिंह निषाद निवासी हिम्मतगंज थाना धूमनगंज प्रयागराज, स्वर्ण व्यवसायी रितेश गिरी निवासी शुक्रवारी बाजार भारतगंज थाना मांडा जनपद प्रयागराज और गोरे अग्रहरि निवासी चकिया थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। उनके पास से सोने के आभूषण, दो मोबाइल तमंचा, कारतूस बरामद कि गए। गिरफ्तार अभियुक्त करन वर्मा, प्रिन्शू जैन व राजू सिंह निषाद ने पूछताछ में बताया कि वे अपना शौक पूरा करने के चोरी करते थ। वहीं करन वर्मा ने चोरी का सामान बेच कर हवाई जहाज से मुंबई व गोवा घूमने जाता था। घूमने के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें