फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। कन्हईपुर ढेढ़ी तालाब के पास दीपनगर-संतनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खनवर दुबार निवासी सूरज (25) अपने एक साथी के साथ संतनगर की ओर जा रहे थे। सामने से गोंडर खुर्द निवासी अमरेश (22) अपनी बाइक पर पीछे गांव के ही 21 वर्षीय सुनील (21), छोटू (18), कुसुमजीत (19) को बैठाकर बरईपुर जा रहे थे। कन्हईपुर ढेढ़ी तालाब के पास मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पटेहरा भेजवाया। जहां डाॅ. राजकुमार व डाॅ. बहाल अहमद ने अमरेश, सूरज व सुनील को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि तीन घायलों को ट्रॉमा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें