पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के कोलकम गांव के पास लालगंज कलवारी-संपर्क मार्ग पर टैंकर के टक्कर से बाइक सवार तीन और मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई 84 गांव में बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव निवासी बाइक चालक गणेश (35), श्यामजी (37) और ककरद निवासी रंजन शर्मा (29) को लेकर लालगंज गए थे। वापस लौटते समय रात शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कोलकम गांव के पास टैंकर के टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से श्याम को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सिरसी निवासी बृजेश कुमार (45) अपनी पत्नी ममता (42) के साथ मड़िहान गए थे। वापस लौटते समय अमोई 84 के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। उनका पटेहरा पीएचसी में इलाज किया गया।