फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर और कार की टक्कर में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास पटेहरा मोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्रयागराज जनपद के हड़िया थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी जमुना प्रसाद शुक्ला कार से परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन करने विंध्याचल आए थे। दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में तिलठी गांव के पास पटेहरा मोड़ पर सामने से कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार आशुतोष शुक्ला (40), यमुना प्रसाद (55), सतीश कुमारी (50) पत्नी यमुना प्रसाद, आयुष शुक्ला (11), साक्षी शुक्ला (22) निवासी खरगपुर थाना हड़िया जिला प्रयागराज को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी चेतगंज तथा एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी चील्ह भेज दिया। जहां सभी घायलों ने प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद किसी निजी अस्पताल में उपचार कराने चले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें