फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से एक ही परिवार के पांच बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। सोनगढ़ा गांव में बुधवार की रात में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उनको स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान माधोलाल के परिवार के पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। रात को उल्टी दस्त शुरु हो गई। इसमें चिरौंजी देवी(50), सुजान (5), मनीषा (24), शांति देवी (55), अंजू (16) को उल्टी दस्त होने लगा। कई बार उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने नहले गांव में ही उपचार कराया। लेकिन राहत नही मिलने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां पर उपचार चल रहा है। सभी कर घर में खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी है। ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दूषित पानी के प्रयोग से लोग डायरिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें