फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के अदलहाट-शेरवां मार्ग पर शनिवार को शाम को बड़भुइली गांव के सामने सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा पर अचानक पीपल का पेड़ गिर गया। इससे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मंगवाकर पेड़ हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

बेलहर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक 41 वर्षीय राजेश अदलहाट से सवारी लेकर शेरवां की ओर जा रहे थे। रास्ते में बड़भुइली गांव के पास पीपल का पेड़ ई रिक्शा के ऊपर गिर गया। इससे चालक राजेश के अलावा चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सुरथापुर निवासी 25 वर्षीय श्वेता गिरी, 22 वर्षीय सुनील निवासी रामपुर भुइली व दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ई रिक्शा से बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पेड़ गिरने से सड़क पर दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर पीपल का पेड़ हटवाकर आवागमन शुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें