फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छह लाख के आभूषण और एक लाख नकदी के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
चुनार में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी । स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बंद मकानों की रेकी कर देते थे चोरी को अंजाम, ट्रेन और बस से घूमकर बेचते थे चोरी का सामान
विज्ञापन


मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए छह लाख के गहनों और एक लाख की नकदी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीओ चुनार गायत्री यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को चुनार किला परेड ग्राउंड के पास से पांच को गिरफ्तार किया। इनमें पचराव गांव निवासी अभिषेक तिवारी और मोहित तिवारी, वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के दिनदासपुर निवासी अनुज तिवारी, पार्थ उर्फ साहिल और सजोई निवासी मोहम्मद शान शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी से पहले वे बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद कुछ साथी घर के बाहर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते थे, जबकि अन्य ताला तोड़कर घर में घुसते और आभूषण व सामान चोरी कर लेते थे। चोरी की संपत्ति आपस में बांटने के बाद उसे बेचने के लिए ट्रेन और बस से अलग-अलग स्थानों पर जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बैग में रखा एक हार, एक सिकड़ी, दो लॉकेट मंगलसूत्र, दो जोड़ी कंगन, सात जोड़ी कान की बालियां, सात अंगूठियां, सात जोड़ी पायल, दो जोड़ी घुंघरूदार पायल, पासबुक, आधार कार्ड, सात मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें