फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गंगा में कूदा मछुआरा, डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
किला घाट पर सोमवार को मछली मारने गया मछुआरा पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को साथ लेकर तलाश में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। दोपहर दो बजे मछुआरा राधे माझी (40) निवासी बालूघाट थाना क्षेत्र के ही बेलबीर निवासी संजय व रिंकू के साथ नाव से किला घाट पहुंचा। मछली मारने के लिए गंगा में डुबकी लगा ीद। दो बार वह पानी में डुबकी लगाकर मछली पकड़ कर बाहर आ गया था। उसके साथ गए संजय और रिंकू वापस चलने को कहने लगे लेकिन एक बार और मछली पकड़ने की बात कहकर उसने गंगा में डुबकी लगाई। लेकिन इस बार वह बाहर नहीं आ सका। साथ गये दोनों युवकों भी गंगा में कूदकर उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद दोनों युवकों ने गंगाघाट पर मौजूद अन्य मछुआरों को व पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद 10 से 15 मछुआरे पानी में तलाश करने के लिए कूद पड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी रही। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें