फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से डेढ़ लाख के सामान जले

विज्ञापन
हलयि बाजार में शॉर्ट सर्किट से जला उपकरण। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
हलिया। बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा दर्जनों मोबाइल समेत इंवर्टर, बैट्री जलकर राख हो गए। मकान मालिक की सूचना पर दुकानदार मौके पर पंहुचा। रितेश की हलिया बाजार में बांके अग्रहरि के मकान में मोबाइल की दुकान है। देर रात दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे दुकान में रखा एक दर्जन एंड्रॉयड फोन, इंवर्टर ,बैट्री समेत मोबाइल का अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें