गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील के पटेहरा क्षेत्र स्थित बभनी थपनवा गांव में सोमवार दोपहर गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच रही हैं।