फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान में लगी आग, 30 बीघा धान की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के कुशियारा गांव में बुधवार की दोपहर खलिहान में आग लगने से 30 बीघे धान की फसल जल गई।
विज्ञापन

किसान गुलाब सिंह गुर्जर के खलिहान में 30 बीघे धान काटकर मड़ाई के लिए रखा गया था। लेकिन बुधवार की दोपहर इसमें आग लग गई। शोर मचाने पर गांव के लोग ट्रैक्टर व पंपिंगसेट आग को बुझाने का प्रयास किया। 300 क्विंटल धान होने की संभावना थी। नक्सल क्षेत्र होने के कारण खराब नेटवर्किंग के चलते फायर ब्रिगेड को भी फोन नहीं लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व पंप सेट के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुखी सिंह गुर्जर ने तहसीलदार हल्का लेखपाल को दी, पर देर शाम तक कोई जांच-पड़ताल करने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें