अहरौरा के सियरहा स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग मौके पर मौजूद एसडीएम, पुलिस बल तथा आग बुझाती फा?
- फोटो : MIRZAPUR
अहरौरा। क्षेत्र के सियरहा गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम भीषण अचानक आग की लपटे निकलने लगी। अगलगी की घटना देख ग्रामीणों में दहशत फैल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार जंग बहादुर यादव ने फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर प्रशासन के साथ ही ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। फैक्ट्री में मौजूद सामानों के खाक होने सहित लाखो रुपए की क्षति का अंदेशा लगाया जा रहा है। जरगो जलाशय के पास सियारहा गांव में स्थित बांके बिहारी एंड ब्रदर्स केमिकल फैक्ट्री में एलडीओ तेल से भरी हुई एक खड़ी टैंकर में शुक्रवार की शाम चार बजे रहस्यमय परिस्थितियों का आग लग गई। जिससे केमिकल फैक्ट्री में रखा हुआ टायर और तारकोल भी जलने लगा। देखते ही देखते फैक्ट्री भीषण आग की लपटों से घिर गई । इस दौरान विस्फोट भी होना शुरू हुआ। जिससे आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। तभी किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना एसडीएम चुनार जंग बहादुर यादव को दी। उप जिलाधिकारी चुनार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्वकर्मियों के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंच गए। अग्नि शमन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में आग लगते ही वहां मौजूद कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। जिससे उनकी जान बच गई। राहत कार्य के दौरान एस डी एम जंग बहादुर यादव, लेखपाल अमरेश सिंह, राज किशोर, थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे।