फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्लड बैंक के एसी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में लगे एसी में सोमवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में धुंआ भर गया था। तब तक सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कमरे की आग पर काबू किया।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक के जिस कमरे में रक्तदान होता है, उस कमरे में पांच दिन पहले ही एसी की मरम्मत हुई है। शाम को उस एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने वहां रखे आग बुझाने के उपकरण से आग पर काबू किया। आग से पूरे कमरे में धुआं भर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड के वाहन ने आग पर पूरी तरह से काबू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा महंगी मशीनों को नुकसान पहुंच सकता था। सूचना पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल और मैैनेजर अनुज ठाकुर मौके पर पहुंचे थे। प्राचार्य ने बताया कि शार्ट सर्किट से एसी में आग लगी। उसे कर्मचारियों ने फायर उपकरण से बुझा लिया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें