फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोनगढ़ा वन क्षेत्र डिभोर जंगल मेंं दो दिन से धधक रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मध्य प्रदेश के जंगल में लगी आग उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर दो दिन से सोनगढ़ा वन क्षेत्र के डिभोर जंगल में धधक रही है। कंपार्टमेंट नंबर सात में मंगलवार को देर शाम लगी आग बुझाने में इस तरफ जिले में तैनात वन विभाग के कर्मी जुटे हुए हैं, वहीं उस तरफ मध्य प्रदेश के वनकर्मी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग अभी तक नहीं बुझाई जा सकी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश कोढ़वा जंगल में लगी आग मंगलवार को देर शाम सोनगढ़ा वन क्षेत्र के डिभोर जंगल में प्रवेश कर गई। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा के निर्देश पर पहुंचे वनकर्मी आग बुझाने में जुट गए। बुधवार को वाचर रामधनी पाल, रामचंद्र तिवारी, जमुना कोल, मुन्नू कोल, अशफाक अली आदि वनकर्मी दिन भर आग बुझाने में जुटे रहे। तेज हवाओं के चलते आग करीब दो किमी के दायरे में जंगल में फैल गई है। आग की चपेट में आकर हरे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं। चारों तरफ से आग की चपेट में आने से जंगली जानवरों की भी मौत हो रही है। इस संबंध में रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि मध्य प्रदेश के जंगल में लगी आग बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के सोनगढ़ा वन क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर गई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा का कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में आग लगने से दमकल भी वहां तक नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। इधर से उत्तर प्रदेश के वनकर्मी आग बुझा रहे हैं और उधर से मध्य प्रदेश की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। जल्दी ही आग पर काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें