फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान में आग से सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाने के बैकुण्ठपुर भितरी बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। आग से दुकान व घर में रखे कीमती कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग ने विकराल रूप धारण कर तीसरी मंजिल तक को अपनी चपेट में ले लिया। महिलाएं व बच्चों ने छत पर जाकर अपनी जान बचाई। रात 11 बजे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

दुकान मालिक संतोष केसरी ने बताया कि रात नौ बजे दुकान बंद कर शिव मंदिर पर दिया जलाने गए थे। रात साढ़े नौ बजे पड़ोसी सूरज मोदनवाल ने बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंच कर दुकान का शटर खोले तो वहां आग लगने की जानकारी हुई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों की मदद से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। इस बीच आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया। घर की महिलाओं व बच्चों ने छत पर भागकर अपनी जान बचाई। देर रात लगभग 11 बजे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू किया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के कपड़े, घरेलू सामान, टीवी, फ्रीज, कूलर, बेड व 50 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें