फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: कालका मेल के एसी कोच के नीचे लगी आग से हड़कंप, मिर्जापुर में खड़ी रही ट्रेन

Wed, 19 Apr 2023 10:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

कालका से हावड़ा जा रही ट्रेन के एसी बोगी के नीचे बैट्री में आग लगने पर हड़कंप मच गया। मिर्जापुर के जिगना रेलवे स्टेशव के आउटर पर ट्रेन को रोका गया। 
विज्ञापन
कालका मेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका से हावड़ा जा रही ट्रेन के एसी बोगी के नीचे बैट्री में आग लगने पर हड़कंप मच गया। मिर्जापुर के जिगना रेलवे स्टेशव के आउटर पर ट्रेन को रोका गया। फायर सिलिंडर काम न करने पर जिगना स्टेशन से सिलिंडर लाया गया, तब तक आग बुझ चुकी थी। आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


कालका से हावड़ा जा रही ट्रेन नम्बर (2312) में डाउन पर मांडा रोड से आगे बढ़ने पर एक एसी बोगी के नीचे लगी बैट्री पैनल से धुंआ निकलने लगा। थोड़ी देर बाद आग की लपटें भी निकलने लगीं। यात्रियों ने धुआं देखा तो वो दहशत में आ गए। सूचना पर लोको पायलट ने ट्रेन को  छह बजकर 55 मिनट पर जिगना आउटर सिग्नल पर रोका।

जिगना स्टेशन से फायर सिलिंडर मंगाया गया। तब तक चालक, गार्ड और यात्रियों ने ग्रामीणों की मदद से खेत की मिट्टी और धूल डाल कर आग पर काबू पा लिया। ट्रेन सात बजकर 25 मिनट पर मिर्जापुर की ओर रवाना हुई। संयोग था बैट्री की आग की जानकारी जल्द हो गई। कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कालका के एसी बोगी के नीचे बैटरी में धुंआ निकल रहा था। इसलिए ट्रेन को रोका गया। उसे सही करके जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें